Apple ने अपने वार्षिक WWDC 2025 इवेंट में iPadOS 26 का ऐलान किया है। यह नया अपडेट इस साल के अंत तक चुनिंदा iPad मॉडल्स के लिए जारी किया जाएगा। iPadOS 26 में Apple ने यूजर इंटरफेस, मल्टीटास्किंग, प्रोडक्टिविटी और AI फीचर्स में बड़ा बदलाव किया है, जिससे iPad का अनुभव और बेहतर होगा।
Liquid Glass डिजाइन
iPadOS 26 में Apple ने नया “Liquid Glass” डिज़ाइन पेश किया है। इसमें यूजर इंटरफेस और विजुअल्स को ज्यादा आकर्षक और इमर्सिव बनाया गया है। अब स्लाइडर, बटन, टूलबार, पैनल्स और ऐप नेविगेशन में ट्रांसलूसेंट एलिमेंट्स, डायनामिक रिफ्लेक्शंस और फ्लूइड एनीमेशन देखने को मिलेंगे, जो मूवमेंट और एनवायरनमेंट के अनुसार बदलते हैं।
नया विंडो सिस्टम और मल्टीटास्किंग
अब यूजर ऐप विंडो को फ्रीली रीसाइज़, मूव और मल्टीपल ऐप्स एक साथ खोल सकते हैं। विंडो के टॉप लेफ्ट में क्लोज, मिनिमाइज़ और टाइल जैसे कंट्रोल्स मिलेंगे। Stage Manager के साथ विंडो ग्रुपिंग आसान हो गई है, जिससे मल्टीटास्किंग पहले से ज्यादा स्मूथ होगी।
iPad में नया मेन्यू बार
iPadOS 26 में macOS की तरह अब सिस्टम-वाइड मेन्यू बार मिलेगा। स्क्रीन के टॉप से स्वाइप डाउन या पॉइंटर ले जाकर ऐप्स के संदर्भित कमांड्स एक्सेस किए जा सकते हैं।
Preview ऐप पहली बार iPad पर
macOS की पॉपुलर Preview ऐप अब iPad पर भी उपलब्ध होगी। इसमें यूजर PDF और इमेज फाइल्स को व्यू, एडिट और एनोटेट कर सकते हैं। साथ ही, Apple Pencil सपोर्ट, ब्लैंक पेज बनाना और PDF फॉर्म्स को AutoFill से भरना भी संभव होगा।
Files ऐप में सुधार
Files ऐप में नया लिस्ट व्यू, रीसाइजेबल कॉलम्स, और फोल्डर को कलर, आइकन और इमोजी से पर्सनलाइज़ करने का विकल्प मिलेगा। फोल्डर को सीधे Dock में ड्रैग किया जा सकता है, जिससे डॉक्यूमेंट्स तक पहुंच आसान होगी।
बैकग्राउंड टास्क्स
iPadOS 26 में अब हैवी ऑपरेशंस (जैसे वीडियो एक्सपोर्ट, फाइल रेंडरिंग) बैकग्राउंड में चल सकेंगे। ये सभी ऑपरेशंस Live Activities के रूप में दिखेंगे, जिससे यूजर दूसरे काम भी कर सकते हैं।
क्रिएटर्स के लिए नए फीचर्स
- ऑडियो इनपुट कंट्रोल: हर ऐप या वेबसाइट के लिए अलग माइक्रोफोन चुन सकते हैं।
- वॉयस आइसोलेशन: रिकॉर्डिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज कम होगी।
- लोकल कैप्चर: वीडियो कॉलिंग ऐप्स से डायरेक्ट ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और शेयरिंग संभव, साथ ही इको भी कम होगा।
Apple Intelligence फीचर्स
- स्मार्ट शॉर्टकट्स: अब शॉर्टकट्स में AI की मदद से ऑटोमेशन संभव, जैसे Writing Tools से टेक्स्ट समरी बनाना या Image Playground से इमेज जेनरेट करना।
- Live Translation: अब Phone, FaceTime और Messages में रियल टाइम ट्रांसलेशन मिलेगा।
- Genmoji अपडेट्स: यूजर अब इमोजी को टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से कस्टमाइज कर सकते हैं।
- Image Playground Styles: ChatGPT बेस्ड नए विजुअल स्टाइल्स मिलेंगे।
किन iPad मॉडल्स को मिलेगा iPadOS 26?
iPadOS 26 इन मॉडल्स के लिए फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट के रूप में उपलब्ध होगा—
- iPad Pro (M4)
- iPad Pro 12.9-inch (3rd gen और आगे)
- iPad Pro 11-inch (1st gen और आगे)
- iPad Air (M2 और आगे)
- iPad Air (3rd gen और आगे)
- iPad (A16)
- iPad (8th gen और आगे)
- iPad mini (A17 Pro)
- iPad mini (5th gen और आगे)
डेवलपर बीटा Apple Developer Programme के तहत जारी हो चुका है, पब्लिक बीटा अगले महीने और फाइनल वर्जन इस साल के अंत तक आएगा।
iPadOS 26 के साथ Apple ने iPad को और ज्यादा पावरफुल, स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बना दिया है। अब iPad पर काम करना, मल्टीटास्किंग और क्रिएटिविटी पहले से कहीं ज्यादा आसान होगी।